The Outside Edge…

Latest

Ouchh…


This made me think of all those nights

I spent sitting with Manjiri on the GH Mumty Roof …

I remembered -

Having those heart to heart talks,

Letting out our fears,

Accepting bravely the challenges,

Sharing the latest gossips,

Crying out all our frustrations,

Celebrating even smallest of our achievements,

Or just lying there in silence gazing at the stars!!

Then, we never found that concrete slope hard or prickly…

But now we think about it -

Ouchhhh…  :)

————————————————

वो दौर!

बस एक रस्सी के सहारे पुल से झूल जाने का होता है ये दौर,

पत्थरों से टकराती उफनती नदी मे बेझिझक कूद जाने का होता है ये दौर,

जंगल से जुगनू पकड़ने और आसमान के तारे गिनने का होता है ये दौर,

एक प्याली चाय घूंटों मे बांटने का होता है ये दौर,

घड़ी के काँटों के साथ दिन और रात जागते बिता देने का होता है ये दौर,

भीड़ मे खुद की पहचान बनाने का होता है ये दौर,

लेकिन फिर…उसी भीड़ मे ही गुम हो जाने का होता है ये दौर!!

Be’fikri

बेफिक्री

उस लहराती गेंहू की बाली को हाँथ से चूने चली तो – आह!  वो चुभी मुझे!
साल भर बाद लौटी थी वहां … भूल चुकी थी कैसे सहारा जाता है इन्हें!
खेतों से गुज़रते, संभल कर चलते चलते याद आया…
कैसे सर्राटे से भागती चली जाती थी इन टेढ़ी मेढ़ी पखडंडियों पर कभी,
न गिरने का डर था, न ही मिट्टी मे सन जाने का कोई दुःख,
पेड़ की डाली से झूलते कैसे फट से उसके उपर चढ़ जाती,
बिना ये सोचे की उतरना कैसे है!
उस छोटी सी नहर मे कैसे हाँथ पैर मार तैरने की कै

से कोशिश करती!
दिन भर खेतो मे घूमते, थक कर बाग मे सो जाती कोयल की लोरी सुनते सुनते,
शाम होती तो गायें बैलों की आड़ ले कैसे पहुँचती थी घर!
सोचते सोचते मुस्कराहट के साथ बेफिक्री भी वापस लौट आई,
चाल थोड़ी और तेज़ हो गयी, यादों का इतना लम्बा सफ़र जो तये करना था!

—————————

Do I miss anything!

I don’t miss the narrow path in the green fields when I see broad black tar roads!
I don’t miss the blue vast sky when I see those glimmering tall skyscrapers!
I don’t miss the innocuous herd of goats when shining speedy cars go past me!
I don’t even miss the vigorous river when the warm water comes sinuously out of the tap!
And I don’t miss the soothing twittering birds too, when honking horn or a ring tone greets me in the morning!
I can think of thousands such things which I don’t miss!
But to tell the truth…I miss ‘missing’ them!

Waterfall!

खुद मे ही गोते लगाती, पूरे उफान पर बढ़ती है ये नदी उस ढलान की और ऐसे,
जैसे कोई बच्चा मतवाला हो अपनी पहली दौड़ लगाने को!
गिरते हुए पानी की बूँदें दूर दूर तक छिटक जाती हैं ऐसे,
जैसे पड़ोसी का दरवाज़ा खटखटा, नन्हे शैतानों की टोली छितर कर छुप जाती है अलग अलग कोनों मे!
और नीचे पहुँचते ही वो उछ्लती कूदती धारा शांत हो बहने लगती है ऐसे,
जैसे दिनभर की शैतानियाँ, माँ को सुनाते सुनाते, आँखे मूँद सो जाता है नन्हा कोई!

——————————————–

What I was seeing in front of me was enthralling!
I wanted to reach out to it, feel it, belong to it!
Every time I tried to make my grip stronger,
Small droplets conspired with the wind to push me away,
Every time I try to move ahead,
They come as mist to make my vision blurred,
After few moments of struggle,
I found that I was dripping wet,
They were no more the droplets from that fall!
They were part of me or was it me who just became part of them?

Life is that beautiful Waterfall….
Reach out to it!

Bug

देखा, तुम बहुत देर से मेरा पीछा कर रही हो,
इतना नन्हा सा तो  हूँ मैं, फिर तुम्हे कैसे दिख जाता हूँ?
हाँ पता है मुझे क्या बोलोगी तुम – “अरे तुम्हारा रंग, कितना सुन्दर है!”

इन टेढी मेढी़ सी टांगो पर अपना ये सपाट सा धड़ उठाये आराम से छुपा घिरा सा रहता,
पर ये मेरा रंग, पत्तों के ऊपर और सूर्ख हो जाता है,
या फिर उस पेड़ की छाल का रंग दब जाता है इसके सामने!
जो भी हो, ये रंग मेरे नन्हेपन पर भारी पड़ जाता है!

चील कौवों से तो बचता रहा पर अब तुम ये किस अजूबे सी चीज़ को लेकर मुझे पकड़ने आई हो?

————————————————————————————————-

Continuing with the theme of  ‘The Contrast’, here comes another view…
Gorgeous but still  an insect – repulsive but  just an innocent drop !! :)

Maskhari

वो रोज़ सुबह सर झुकाए चुपचाप सामने से निकल जाती,

उसकी मुरझाई से आँखें देख, बात करने को वो आवाज़ देता उसे,
पर साथ मे चिल्ला पड़ती वो मसखरी पत्तियां,
और वो ,
वो हवा का झोंका समझ आगे बढ़ जाती !
हर रोज़ यही होता,
उकसाती उन पत्तियों को भेज, एक दिन साध ली उसने चुप्पी!
पर वो भी कहां बाज़ आतीं
फिर वापस आयीं तो अपने साथ लायी फूलों का गुच्छा उसे मनाने को,
अब भरोसा है उसे भी
इस बार जब वो गुज़रेगी  यहाँ से तो पलट कर देखेगी भी,
और मुस्कुरा कर चली भी आएगी वो उसके पास!

————————————————————–

The Contrast

The confusion of entangled leaves get sorted by the poised petals!
Just like how small burst of color complements the monotonous milieu,
The contrast they share is quite stark,
But without each other, not always they could make a mark!

Shhh!

Beautiful!
Every time I utter this word, I think – is there any other way to express the same!
Maybe yes, Maybe Not!
It held so much till the time… I said it!
Once said, essence is gone; I have to move on to next best word to describe it!

Silence sometime works better…
So let me just say …Shhhh!

————————————————————–

‘जिस कवि की कल्पना में ज़िन्दगी हो प्रेमगीत, उस कवि को आज तुम नकार दो’ – आरम्भ -  गुलाल!

किसी ने यही कहा मुझसे कुछ रोज़ पहले,
मैं नहीं मानती!

जब इतना कुछ खूबसूरत है देखने को आसपास, तो क्यों बुरा सोच आँखे मूँद लूं मैं!
जब इतनी सारी वजह हैं मुस्कुराने को मेरे पास, तो क्यों अपने होंठ सी आसूंओ का रंग बदलने दूं!
जब बहार से झांकता चाँद शांत कर देता है मेरी अन्दर की उथल-पुथल, तो क्यों चिल्ला कर अपनी आवाज़ दीवारों से टकराने को छोड़ दूं,
क्यों बनूँ मैं रात का ज्वारभाटा, जब सुबह का सूरज सबसे पहले मिलने मुझसे ही आएगा!

Raat ke Pehredaar

शाम के साये मंडराने लगे हैं,
पंछी वापसी की गुहार लगा निकल पड़े हैं अपने ठिकानो की ओर,
हवाओं ने भी रुख बदल लिया है,
अजीब सी खामोशी छाने लगी थी चारों तरफ़,
बस यही सब इशारे थे शाम के घिर आने के!

अब सूनी वादियों के सन्नाटों से लड़ेगी इनके पत्तों की सनसनाहट,
सर्द हवा के थपेड़ें जब गुज़रेंगे तो लगायेगे ये – जागते रहो की पुकार,
करेंगे रखवाली इन सोयी पहाड़ियों की अपनी जड़े जमाये ये पहेरेदार!

————————————————————————-

After the sun goes down and,
Moon takes it place shyly behind the clouds,
There is  conversation which goes beyond words we speak!

Winds get’s louder with all the rumors’ around the valley,
Trees are all excited to have them around ,
Crickets tête-à-tête their day’s adventures,
Wild Gaur, from somewhere far away, makes sure that you heard it too..

Listening to all this I am standing here all in an awe!
When you are so close to nature,
suddenly you realize how small, how ignorant, how deaf you are!

Bakhaan!

कोरे से कागज़ पर टेढ़ी मेढ़ी लकीरें तो खींच लेती हूँ,
पर  शब्द जाने क्यों, खो से जाते है!
एक दो कभी उभर कर आये भी तो,
एक दूसरे से अनजान मंडराते रहते है, उस सूने से पन्ने पर!
कुछ मतलब सा ही नहीं बनता…
लेकिन फिर जब कहीं कभी,
कोई कोंपल में से झाँकती कली दिखती है तो,
जाने कैसे खुद- ब्-खुद आ सारे एक कतार मे खड़े हो जाते है!
एक दुसरे की हामी भरते करने लग जाते है उसका बखान!!

“बसंत में खिलते पूलों को मुस्कुराते कई बार देखा होगा,
मैंने देखा है आज झाँकती उस कली को, होते शर्म से सुर्ख लाल!”

———————————————–

Time Up!

When somebody snatched away my warm green blanket…
When dew drops got into my cozy bed…
When sun rays pulled me out…

I knew  it’s time … but,
Let me sleep for some more time
Let me dream for another night!!

Wo Budiya!

वो बुढ़िया!

मैंने कई रूप धरे,
किसी की मैं भी कभी थी बेटी,
बीवी, बहु, माँ, सास, दादी.. सब बनी,
हर किरदार निभाया बखूबी,
अपना मेहनताना भी नहीं माँगा किसी से कभी,
पर शायद मेरा किरदार कुछ लम्बा ही खींच गया था,
एक दिन बोले – बहुत हो गया ये नाटक,
अब जाओ यहाँ से, तुम्हारी जगह नए किरदारों ने ले ली है!

अपना पता तो कब का भूल चुकी थी,
नाम से भी आखिरी बार माँ ने ही पुकारा था!
अब यही रहती हूँ, और ‘वो बुढ़िया’ कहलाती हूँ!

——————————————–

You

I was struggling with that imaginary frame around you,
When u saw me first!
Hesitant as I was, couldn’t look directly into your eyes!
I wasn’t trying to mock you,
I wasn’t trying to mock your age,
I just wanted to admire YOU!

I moved back, managed to ignore your stare for few more minutes’…
Zoomed the camera and clicked.
Ahh..Just missed that smirk on your wrinkled face!
It was Beautiful!

A soul and a mind


A soul and a mind
Together they make a kind
Peace holds them together to be called yours or mine!

When mind looses it peace, soul comes out from the blues …
To follow the thoughts, which created all the chaos, though are the only clues!
One popped up here, another came out over there,
Soul followed one, it ran behind another,
Like a hunting bird going for just a feather!

When mind gets tired of these games,
Allows peace to find it…
Tells its thoughts to be quite for a while
Asks the soul to go back into the deep,
And find the darkest corner to go into a Quite Sleep!

—————————————————————

“बावरा मन ढूँढने चला एक सपना” – हजारों ख्वाहिशें ऐसी

बावरां मन मेरा.. जैसे खुले आकाश में उड़ता वो अकेला पंछी!
आसुओं की धार बीच में रोक कर, हाँथ थाम भगा ले गया मुझे वहां,
जहाँ हंसी और ठीठोली रहते हैं!
कुछ मुस्कुराहटें अदल बदल कर, वहां से वापस आई,
तो सन्नाटों ने घेर अपने पास बिठा लिया!
दीवारों को ताकती , खिड़कियों से झांकती, कहीं कोई आवाज़ सुनने की कोशिश करती रही…
पर सिवाय अपनी सांसों के रिदम के, कुछ सुनाई न दिया!
वो रिदम तोड़ती खुद की चीख ,पन्नों की फड़फड़ाहट सुन चुप हो गयी!

अब फिर कलम की डोर पकड़ बैठा है ये बावरां,
फिर कहीं और भगा ले जाने को!

Follow

Get every new post delivered to your Inbox.